मोदी की आलोचना करते हुए देश की आलोचना करने लगते हैं कांग्रेस नेता : नड्डा

   

नई दिल्ली, 24 जून । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को हरियाणा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं ने महामारी के समय में भी सेवा ही संगठन को चरितार्थ किया है।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं का पतन इतना हुआ है कि वो भाजपा और मोदी जी की आलोचना करते हुए ये भूल जाते हैं कि वो देश की आलोचना करने लगे हैं। कमलनाथ जी ने पिछले दिनों कहा कि भारत महान नहीं, बदनाम है। ये कांग्रेस की मानसिकता है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, 25 जून को हम आपातकाल का विरोध दिवस मनाने वाले हैं। आपातकाल के खिलाफ आवाज उठाने पर एक लाख 25 हजार लोग मीसा एक्ट और डीआईआर के तहत 22 महीने के लिए जेल गए थे। इसमें से 75 हजार से ज्यादा लोग भारतीय जनसंघ और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता थे।

Disclaimer: This story is auto-generated from IANS service.