यमन की ज़ंग: गोदामों में सड़ रहे हैं आनाज, खाने पर लाले!

   

संयुक्त राष्ट्र संघ ने यमन के अलहुदैदा शहर के गोदामों में व्यापक स्तर पर भंडार किए गये अनाज के ख़राब होने की आशंका व्यक्त की है जिसके कारण लाखों लोग जान बचाने वाले खाद्य पदार्थों से वंचित हो सकते हैं।

फ़्रांसीसी समाचार एजेन्सी एएफ़पी के अनुसार पश्चिमी तटवर्ती शहर अलहुदैदा के गोदाम में इतना अनाज मौजूद है जो एक महीने तक लाखों लोगों के लिए पर्याप्त है।

पार्स टुडे डॉट कॉम के अनुसार, यमन में संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेष दूत ने एक संयुक्त बयान में कहा है कि वर्ल्ड फ़ूड प्रोग्राम के अनाज के भंडार एक महीने तक 37 लाख लोगों का पेट भरने के लिए काफ़ी है किन्तु पिछले 5 महीने से इन गोदामों तक संयुक्त राष्ट्र संघ की पहुंच नहीं और इसके ख़राब होने का आशंका है।

उन्होंने कहा कि हम इस बात पर बल देते हैं कि समस्त गोदामों तक पहुंच को सुनिश्चित करना, यमन युद्ध में शामिल समस्त पक्षों की संयुक्त ज़िम्मेदारी है। यमन में संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेष दूत मार्टिन ग्रिफ़ित्स का कहना था कि गोदाम तक जाने वाली सड़कों के पुनर्निमाण का प्रयास शुरु हो गया है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार 2015 से अब तक 10 हज़ार लोग हताहत हो चुके हैं जबकि मानवाधिकार के कुछ गुटों का कहना है कि यमन युद्ध में मारे गये लोगों की संख्या 5 गुना अधिक हो सकती है।