यूपी के उपमुख्यमंत्री का बयान, कहा- जरूरत पड़ी तो आजम को जेल भेजेंगे

,

   

उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में आयोजित ऑल इंडिया मेयर काउंसिल के अधिवेशन का शुभारंभ करने आए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सांसद आजम खानऔर पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद अखिलेश यादव पर जमकर हमला किया। सांसद में आजम खान द्वारा दिए बयान पर हो रहे बवाल पर केशव मौर्य ने कहा कि आजम खान को उनके कृत्य की सजा मिलनी चाहिए और उनका बचाव करने वाले अखिलेश यादव को देश से माफी मांगनी चाहिए।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश में मातृ शक्ति की पूजा होती है। उनका सम्मान है लेकिन आजम खान नारी जाति का अपमान किया है। उनको सजी मिलना चाहिए। बड़ी हैरत की बात है कि अखिलेश यादव आजम खां का बचाव कर रहे हैं। उन्हें अपने इस कृत्य पर देश माफी मांगनी चाहिए। आजम खान के खिलाफ लगातार दर्ज हो रहे मुकदमे और उनके खिलाफ लग रहे जमीनों पर अवैध कब्जों के सवाल डिप्टी सीएम ने कहा कि जमीनों पर कब्जों के मामले में जांच चल रही है। मुकदमे भी दर्ज होंगे। जरूरत पड़ी तो आजम खां को जेल भी जाना पड़ेगा।

आजम खां को संसद से निष्कासित कर देना चाहिए

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि नारी का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आजम खां को लोकसभा से निष्कासित कर देना चाहिए। उन्होंने नारी का अपमान किया है और वह हमेशा करते रहते हैं। इसकी पूरे देश में कड़ी निंदा हो रही है।

शनिवार को विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने पहुंचे डिप्टी सीएम ने सपा के भाजपा पर बदले की भावना से कार्य करने के आरोप को खारिज करते हुए कहा कि नियमानुसार कार्यवाही पर ही आधी समाजवादी पार्टी के नेता जेल में होंगे। कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जवाब देते हुए कहा कि अपराधी और भ्रष्ट अधिकारी कतई बख्शे नहीं जाएंगे।

सावन में कांवर यात्रा के दौरान कांवरियों की रक्षा सुरक्षा और पुष्प वर्षा कर उनका सम्मान बढ़ाने की बात कही। इससे पूर्व लूकरगंज स्थित अंबर गेस्ट हाउस में शहर पश्चिमी विधानसभा की अल्पकालिक विस्तारक कार्यशाला में भाजपा को सर्व स्पर्शी पार्टी बताते हुए कहा कि वो किसी को अछूत नहीं मानती। सपा, बसपा का सूर्य अस्त हो चुका है और काग्रेस मृत प्राय है।