यूपी: भीम आर्मी इमरान मसूद को समर्थन देने का किया ऐलान!

,

   

यूपी के सहारनपुर में आज जहां कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी दोपहर को रोड शो करने जा रही हैं। इसे लेकर जिले के लोगों में काफी उत्साह हैं। इसी बीच भीम आर्मी द्वारा कांग्रेस का समर्थन किए जाने की खबरों ने चुनावी माहौल को और भी गरमा दिया है।

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष डॉ रोहित राज गौतम से बात की। उन्होंने बताया कि भीम आर्मी कांग्रेस को किसी प्रकार का समर्थन नहीं दे रही है, बल्कि सहारनपुर जिले में कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद के समर्थन में पार्टी कार्यकर्ता उतरे हैं।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर से बातचीत करने के लिए उन्हें फोन किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई है। जिलाध्यक्ष ने साफ कहा कि भीम आर्मी सहारनपुर से कांग्रेस के प्रत्याशी इमरान मसूद को समर्थन कर रहे हैं न कि किसी पार्टी का।