राजनाथ सिंह के खिलाफ लखनऊ से सपा ने शत्रुघ्न की पत्नी पूनम सिन्हा को मैदान में उतारा

,

   

लखनऊ में सपा-बसपा-आरएलडी गठबंधन (SP-BSP-RLD Alliance) ने शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) की पत्नी पूनम सिन्हा (Poonam Sinha) को मैदान में उतारा है। इस सीट से बीजेपी के उम्मीदवार राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) हैं। पूनम सिन्हा मंगलवार को ही सपा में डिंपल यादव (Dimple Yadav) की मौजूदगी में शामिल हुई थीं।

इससे पहले पूनम सिन्हा के अपने खिलाफ चुनाव लड़ने पर राजनाथ सिंह ने एएनआई से कहा कि हां कोई तो लड़ेगा ही। यह लोकतंत्र की खूबी है। हम चुनाव पूरी तहजीब के साथ लड़ेंगे जो लखनऊ की बहुत बड़ी धरोहर है, उसको भी हम कायम करेंगे।

18 को करेंगी नामांकन
पूनम सिन्हा 18 अप्रैल को लखनऊ संसदीय सीट पर नामांकन करेंगी। इसके लिए अभी से सपा में तैयारी शुरू हो गई है। उनके लिए एक विशेष रथ तैयार किया जा रहा है। उनके नामांकन में सपा के कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे। इसके अलावा बसपा नेता भी शामिल होंगे

डिंपल ने दिलाई थी सदस्यता
पूनम सिन्हा मंगलवार दोपहर मुंबई से लखनऊ पहुंचीं और सपा मुख्यालय गईं। वहां उनका सपा सांसद डिंपल यादव ने स्वागत किया और उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए उन्हें शामिल कराया था।