राज्यपालों के पास नहीं होता है कोई काम, कश्मीर का राज्यपाल शराब पीता है और गोल्फ खेलता है- सत्यपाल मलिक

   

गोवा के वर्तमान राज्यपाल और जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है।

इस बार उन्होंने देश के राज्यपालों के काम पर ही सवाल खड़ कर दिए।

उन्होंने कहा कि राज्यपालों के पास कोई काम नहीं होता है और वो आराम से रहते हैं। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर का राज्यपाल शराब पीता है और गोल्फ खेलता है।

उनके इस बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया है।

झगड़ो से दूर रहते हुए आराम से रहते हैं राज्यपाल

सत्यपाल मलिक उत्तर प्रदेश में अपने गृहनगर बागपत के दौरे पर थे।

यहां उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्यपाल का कोई काम नहीं होता। कश्मीर में जो गवर्नर होता है वो अक्सर दारू पीता है और गोल्फ खेलता है। बाकी जगह के राज्यपाल आराम से रहते हैं और किसी झगड़े में नहीं पड़ते हैं। यही राज्यपाल का काम होता है।

उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में अच्छे से अच्छा काम करने का प्रयास किया।

शिक्षा में सुधार

बिहार की शिक्षा में सुधार करने का किया प्रयास

सत्यपाल मलिक ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि उन्हें जब बिहार में भेजा गया और वहां उन्होंने शिक्षा में सुधार करने का पूरा प्रयास किया। वहां नेताओं के 110 कॉलेज थे और उनमें एक भी अध्यापक नहीं होता था। वहां Bed का दाखिला कराने के लिए तीस लाख रुपये लिए जाते थे, इम्तिहान करते थे और डिग्री देते थे।

उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने सारे सिस्टम को बदला और सेट्रलाइज्ड इम्तिहान कराया। यह वहां की बड़ी उपलब्धि रही।