रामपुर से आज़म खान पीछे और रायबरेली से सोनिया गांधी आगे!

,

   

रामपुर सीट पर अब भाजपा की जया प्रदा आगे चल रही हैं। गठबंधन प्रत्याशी आजम खान पीछे हो गए हैं। शुरुआत में आगे चल रहे थे। जयप्रदा 2500 से आगे चल रही हैं। अमरोहा में गठबंधन प्रत्याशी कुंवर दानिश अली 19 हजार से आगे।

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, धौलाना विधानसभा क्षेत्र में बसपा प्रत्याशी सुरेशबंसल पहले राउंड में करीब1000 मतों से आगे पहले राउंड में गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र में गठबंधन के प्रत्याशी कुंवर दानिश अली पहले पहले राउंड में करीब1700 मतों से आगे, हापुड़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के राजेंद्र अग्रवाल पहले राउंड में करीब 3000 मतों से आगे।

रायबरेली सीट से सोनिया गांधी पीछे चल रही हैं। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी अमेठी से पीछे चल रहे हैं। स्मृति ईरानी 5 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। लखनऊ से राजनाथ सिंह आगे चल रहे हैं। सुल्तानपुर से मेनका गांधी आगे चल रही हैं।