राष्ट्रपति ने दिवाली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

   

नई दिल्ली, 13 नवंबर । राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने शुक्रवार को देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं और नागरिकों से समाज के गरीब, बेसहारा और जरूरतमंद लोगों के लिए आशा और समृद्धि की किरण बनने का संकल्प लेने को कहा।

ADVERTISEMENT

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि विभिन्न धर्मों और समुदायों के लोगों द्वारा मनाया जाने वाला यह त्योहार देश में एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत बनाता है।

उन्होंने कहा कि यह हमें मानवता की सेवा करने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर हमें गरीबों, वंचितों और जरूरतमंद लोगों की समृद्धि के लिए उम्मीदों का एक दीपक बनने का संकल्प लेना चाहिए।

राष्ट्रपति ने कहा कि दिवाली स्वच्छता का भी त्योहार है, इसलिए हमें प्रदूषण मुक्त वातावरण में स्वच्छ दिवाली मनाकर प्रकृति के प्रति सम्मान व्यक्त करना चाहिए। उन्होंने कामना की कि दिवाली का त्योहार देश के हर घर में शांति, समृद्धि और खुशियां लेकर आए।

Disclaimer: This story is auto-generated from IANS service.

ADVERTISEMENT