राहुल गांधी ने अमेठी से नामांकन दाखिल किया

   

अमेठी: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया। यहां पांचवें चरण के तहत छह मई को चुनाव होने हैं।

उनके साथ उनकी मां और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) चेयरमैन सोनिया गांधी, बहन और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, बहनोई रॉबर्ट वाड्रा, भांजे रेहान और भांजी मिराया थे।

अपना नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले, राहुल गांधी ने अमेठी के जिला मुख्यालय गौरीगंज में एक विशाल रोड शो किया।

राहुल गांधी भारतीय जनता पार्टी की स्मृति ईरानी से अमेठी में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना कर रहे हैं। ईरानी उनके खिलाफ दूसरी बार चुनाव लड़ रही हैं। वह 2014 में राहुल गांधी से एक लाख से अधिक मतों के अंतर से हार गईं थीं।

वह 2004 से अमेठी के तीन बार सांसद हैं। उनसे पहले, यह सोनिया गांधी द्वारा प्रतिनिधित्व किया गया था।