रिद्धिमा इस दिवाली कर रहीं पिता ऋषि कपूर को याद

   

मुंबई, 13 नवंबर । रिद्धिमा कपूर साहनी ने इस साल दिवाली पर अपने दिवंगत पिता अभिनेता ऋषि कपूर को याद कर रही हैं। उन्होंने पिता की पुरानी तस्वीर शेयर की।

ADVERTISEMENT

शेयर तस्वीर में उनके साथ पिता ऋषि कपूर और मां नीतू कपूर नजर आ रहे हैं। तस्वीर में ऋषि कपूर पिंक सिल्क कुर्ता और व्हाइट पायजामा में नजर आ रहे हैं। वहीं, नीतू कपूर ग्रीन एथनिक ड्रेस में खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीर में रिद्धिमा, मां और पिता के बीच खड़ी हैं।

रिद्धिमा कपूर ने कैप्शन में लिखा, मिस यू पापा। पिछले साल की यादें। दिवाली 2019।

ऋषि कपूर का निधन 30 अप्रैल को हो गया। वह लगभग दो साल से ल्यूकेमिया बिमारी से जूझ रहे थे।

इस बीच, नीतू कपूर ने शूटिंग फिर से शुरू कर दी है।

एक दिन पहले उन्होंने शेयर किया कि वह अनिल कपूर, वरुण धवन, कियारा आडवाणी संग फिल्म जुग जुग जियो में काम करने जा रही हैं।

Disclaimer: This story is auto-generated from IANS service.

ADVERTISEMENT