लखनऊ में मुख्तार अंसारी के प्रतिनिधि को सरेआम मारी गई गोली, मचा हड़कंप !

,

   

उत्तर प्रदेश में हो रहे धड़ाधड़ एनकांउटर के बाद भी गुंडागर्दी है कि रुकने का नाम ही नहीं ले रही। आज सरेआम लखनऊ में हजरतगंज थाना के हबीबुल्लाह में गोली चलने का गंभीर मामला सामने आया है। जिसमें मुख्तार अंसारी  के प्रतिनिधि को गोली लगी है।

गोली सईद जाफरी नाम के युवक पर लगातार तीन राउंड गोली चलाई गई। गोली लगने से घायल युवक मुख्तार अंसारी  का प्रतिनिधि बताया जा रहा है। घायल को ट्रॉमा में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में लग गई है।

जानकारी के अनुसार बदमाशों ने एसएसपी आवास से चंद कदम दूर सरेशाम इस घटना को अंजाम दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आए थे।  गोली लगने के बाद घायल शाहिद अपने भाई के साथ एसएसपी आवास पहुंचे।  यहां से उन्हें आनन-फानन में ट्रॉमा में भर्ती कराया गया. उधर घटना के बाद दोनों शूटरों की फोटो भी सामने आई है, इसमें वे बाइक से फरार होते दिख रहे हैं।