लगभग दो हजार रोहिंग्या मुसलमानों ने भारत छोड़ा!

   

सैकड़ों की संख्या में रोहिंग्या मुसलमान परिवार उत्पीड़न और निर्वासन के डर से भारत छोड़ने पर मजबूर हुए। म्यांमार में हिंसा और मौत की डर से फ़रार कर भारत में पनाह लेने वाले रोहिंग्या मुसलमानों में लगभग 2000 रोहिंग्या मुसलमान लगातार उत्पीड़न और संभावित निर्वासन के डर से भारत छोड़ कर जा चुके हैं।

बंग्लादेश में रोहिंग्या मुसलमानों के जवान नेता मोहम्मद अराफ़ात ने गुरुवार को बताया कि पिछले कुछ महीनों में लगभग 2000 रोहिंग्या मुसलमान भारत छोड़कर बंग्लादेश पहुंचे हैं।

भारत से बंग्लादेश दुबारा पलायन का यह क्रम अक्तूबर में शुरु हुआ जब 7 रोहिंग्या मुसलमानों को भारत से म्यांमार भेज दिया गया। इस घटना के बाद जारी महीने जनवरी के आरंभ में 5 सदस्यों पर आधारित एक परिवार को भारत से म्यांमार भेज दिया गया।

मोहम्मद अराफ़ात के अनुसार, दमन के डर से और परिवार भारत से निकलने की तय्यारी कर रहे थे।रोहिंग्या मुसलमान दुनिया का सबसे ज़्यादा उत्पीड़ित संप्रदाय है, जिसे उसके वतन म्यांमार के राख़ीन राज्य से हमला करके निकाल दिया गया।

रोहिंग्या मुसलमानों पर हमले को संयुक्त राष्ट्र संघ के जांचकर्ताओं और अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों ने जातीय सफ़ाया बताया है। भारत का कहना है कि पूरे देश में लगभग 40000 रोहिंग्या मुसलमान मुख्य रूप से जम्मू, हैदराबाद और राजधानी दिल्ली में रहते हैं।

साभार- ‘parstoday.com’