लिंचिंग की फैक्ट्री बन चुका है झारखंड : गुलाम नबी बोले, मोदी जी आप अपना न्यू इंडिया अपने पास रखें और हमें हमारा पुराना भारत लौटा दें

, ,

   

नई दिल्ली : झारखंड में हाल ही में हुई हिंसा के मामले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि झारखंड, “झारखंड हिंसा की एक फैक्ट्री बन गई है। हर हफ्ते वहां दलित और मुसलमान मारे जा रहे हैं। पीएम मोदी, हम सबका साथ सबका विकास की लड़ाई में आपके साथ हैं।” ‘लेकिन लोगों को इसे देखने के लिए नजर आना चाहिए। हमें ऐसा कहीं नहीं नजर आता है.
pic.twitter.com/nNXmwirnuB
आजाद ने यह बात सूबे में चोरी के शक पर एक मुसलमान शख्स तबरेज अंसारी की पिटाई के मसले पर कही, जिसे मोटरबाइक चुराने के संदेह में ‘जय श्री राम’ का जाप करने के लिए उनकी बड़ी बेरहमी से पिटाई की गई। जिसकी बाद में मौत हो गई। उनके मुताबिक, मेरी गुजारिश है कि आप अपना न्यू इंडिया अपने पास ही रखें और हमें हमारा पुराना भारत लौटा दें, जहां प्यार और संस्कृति जैसी चीजें थीं। मुस्लिमों और दलितों को जब चोट पहुंचाई जाती है, तब हिंदुओं को बहुत दर्द होता है।
https://t.co/IqoICDjBxh
आजाद के अनुसार, पुराने भारत में किसी प्रकार की नफरत, गुस्सा या फिर लिंचिंग की घटनाएं नहीं होती थीं। पर नए भारत में इंसान ही इंसान का दुश्मन बन चुका है। आप जंगल में जानवरों से नहीं डरेंगे, लेकिन आप कॉलोनी में रहने वाले लोगों से जरूर भयभीत हो जाएंगे। हमें वह भारत वापस लौटा दें, जहां हिंदु, मुसलमान, सिख और ईसाइ एक दूसरे के साथ मिलकर रहते हैं।