लीबिया में सरकार और विद्रोहियों में बढ़ा विवाद, मरने वालों की संख्या बढ़ी!

,

   

लीबिया में सरकार और विद्रोहियों के बीच हिंसक संघर्ष में 147 लोगों की मौत हो गई जबकि 600 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। लीबिया के सैन्य कमांडर जनरल खलीफा हफ्तार राजधानी त्रिपोली को अपने कब्जे में लेने के लिए चार अप्रैल से ही संघर्ष छेड़ दिया है और इस संघर्ष में दिन प्रतिदिन लोगो के मौत के आंकड़ों में इजाफा होता ही जा रहा है।

बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने रविवार को यह जानकारी दी है। मालूम हो कि लीबिया में आम तौर पर संयुक्त राष्ट्र समर्थित सरकार सत्ता में काबिज रहती हैं, लेकिन अभी ज्यादातर हिस्सों में चरमपंथी गुटों का कब्जा है।

पत्रिका पर छपी खबर के अनुसार, यूएन ने एक आंकड़ा जारी करते हुए बताया कि अबतक 18 हजार से भी अधिक लोक विस्थापित हो चुके हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि सैन्य कमांडर जनरल खलीफा हफ्तार के बलो ने अंतरराष्ट्रीय समर्थन प्राप्त ‘गवर्मेंट ऑफ नेशनल एकॉर्ड’ (जीएनए) के वफादारों से त्रिपोली का कब्जा छीनने के लिए हमला कर दिया है।

इस हमले में घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाने के लिए कम से कम आठ एंबुलेंस लगाईं गई है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दोनों ही गुटों से संघर्ष खत्म करने की अपील की गई है लेकिन दोनों ही तरफ से इस अपील को अनसुना कर दिया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपील की है कि दोनों गुट सयंम बरतें और अस्पतालों, एंबुलेंस और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को नुकसान न पहुंचाए।