वाइको ने श्रीलंकाई नौसेना द्वारा भारतीय मछुआरे को गिरफ्तार करने की निंदा की

   

चेन्नई, 15 दिसंबर । एमडीएमके महासचिव वाइको ने श्रीलंकाई नौसेना द्वारा 20 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार करने की मंगलावर को निंदा की।

वाइको ने यहां जारी एक बयान में कहा कि रविवार को श्रीलंकाई नौसेना द्वारा 20 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया और उनकी नौकाओं को जब्त कर लिया गया।

उन्होंने कहा कि रामेश्वरम के मछुआरे पांच नावों में मछली पकड़ने गए थे।

वाइको ने कहा, श्रीलंकाई सरकार की कार्रवाई निंदनीय है और भारत और तमिलनाडु सरकारों को मछुआरों और उनकी नावों को छुड़ाने के लिए कदम उठाना चाहिए।

–आईएएनएस

वीएवी-एसकेपी