वुमेंस टी20 चैलेंज : सुपरनोवाज का गेंदबाजी का फैसला (लीड-1)

   

शारजाह, 9 नवंबर । सुपरनोवाज ने सोमवार को यहां शारजाह क्रिकेट मैदान पर जारी वुमेंस टी20 चैलेंज 2020 के फाइनल में टेलब्लेजर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

दोनों टीमें इससे पहले, शनिवार को एक-दूसरे से भिड़ी थीं, जहां सुपरनोवाज ने ट्रेलब्लेजर्स को दो रन से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया।

टूर्नामेंट में हरमनप्रीत कौर सुपरनोवाज की जबकि और स्मृति मंधाना ट्रेलब्लेजर्स टीम की कप्तानी कर रही हैं।

सुपरनोवाज ने इस मैच के लिए प्रिया पूनिया की जगह पूजा वस्त्रकार को अंतिम एकादश में शामिल किया है। वहीं, ट्रेलब्लेजर्स ने डायालान हेमलता की जगह नुजहत प्रवीण को अंतिम एकादश में मौका दिया है।

टीमें :

टेलब्लेजर्स : डिआंड्रा डॉटिन, स्मृति मंधाना (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), नुजहत प्रवीण, दीप्ति शर्मा, हरलीन देओल, सोफी एलेस्टोन, नट्टकन चंटम, सलमा खातुन, राजेश्वरी गायकवाड़, झूलन गोस्वामी।

सुपरनोवाज : चमारी अटापट्टु, जेम्मिाह रोड्रिगेज, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), शशिकला सिरीवर्धने, अनुजा पाटिल, राधा यादव, पूजा वस्त्रकार, शकीरा सलमान, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), पूनम यादव, अयोबोंगा खाका।

Disclaimer: This story is auto-generated from IANS service.