शिल्पा शेट्टी ने किया ईको फ्रेंडली भगवान गणेश का विसर्जन, शाहरुख ने कहा, ‘गणपति बप्पा मोरया’

,

   

बॉलीवुड में गणेश चतुर्थी की धूम देखने को मिल रही है। शनिवार को बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने अपने घर पर भगवान गणेश की स्थापना की। जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आईं। सितारों ने भगवान गणेश को इस बार सादगी से अपने घर पर विराजमान किया। वहीं कुछ सितारों ने आज गणेश की का विसर्जन भी किया। कोरोना के दौर में सितारों में ईको फ्रेंडली गणेश जी को घर पर विराजमान किया और घर पर ही इनका विसर्जन भी किया।

अभिनेत्री शिल्पा हर वर्ष अपने घर पर बड़ी ही धूमधाम से गणेश जी को लाती हैं। उतनी ही धूमधाम से वो गणेश जी का विसर्जन भी करती हैं। शिल्पा अपने घर में डेढ़ दिन के गणेश जी बैठाती हैं जिसके चलते रविवार को उन्हें अपने गणेश जी का विसर्जन किया। इस दौरान शिल्पा का पूरा परिवार उनके साथ था। शिल्पा ने धूमधाम से अपने घर में ही पानी से भरे टब में गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन किया।

शिल्पा की तरह ही अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने भी रविवार को गणेश विसर्जन किया। श्रद्धा कपूर के घर में ही अपने ईको फ्रेंडली गणेश की मूर्ति का बाल्टी में विसर्जन किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘मैं सभी के लिए अच्छे स्वास्थ्य और मन की शांति के लिए हमारे प्रिय विघ्नहर्ता से प्रार्थना करती हूं।’

बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान ने भी अपने घर में भगवान गणेश की प्रतिमा को विराजमान किया था। वहीं रविवार को उन्होंने भी इस गणेश विसर्जन में भाग लिया। जिसकी सेल्फी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है। शाहरुख ने इस सेल्फी को साझा करते हुए लिखा, ‘प्रार्थनाएं और विसर्जन हो गया है। इस गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश आपका और आपके परिवार का भला करें। गणपति बप्पा मोरया’

गौरतलब है कि वैसे तो गणेश चतुर्थी 10 दिनों का पर्व है। लेकिन भगवान गणेश की प्रतिमा को कई सितारे डेढ़ दिन, ढ़ाई दिन या तीन दिन के लिए बैठाते हैं। बॉलीवुड में इस पर्व को बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। बॉलीवुड ही नहीं बल्कि देशभर में इस पर्व की बड़ी धूम रहती है। इस त्योहार को सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में मनाया जाता है।