शिवपुरी में वाहन पलटा, 10 की मौत

   

शिवपुरी 13नवंबर । मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में वाहन पलट जाने से 10 लोगों की मौत हो गई है और छह से ज्यादा लोग घायल हो गए। इस हादसे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENT

मिली जानकारी के अनुसार, शिवपुरी जिले के पोहरी के करीब शुक्रवार की देर शाम को पिकअप वाहन पलट गया। इस वाहन में 15 से ज्यादा लोग सवार थे, जो वाहन के नीचे दब गए। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं छह से ज्यादा घायल हुए हैं। यह हादसा ककरा गांव के पास हुआ। बताया गया है कि हादसे में शिकार हुए लोग अपने एक रिश्तेदार के यहां शोक व्यक्त कर लौट रहे थे। घायलों को शिवपुरी के जिला चिकित्सालय लाया गया है। जहां उनका उपचार जारी है।

मुख्यमंत्री चौहान ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है शिवपुरी के पोहरी-ककरा रोड पर हुई सड़क दुर्घटना में कई अमूल्य जिंदगियों के असमय निधन के समाचार से मन आहत है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

Disclaimer: This story is auto-generated from IANS service.

ADVERTISEMENT