शोपियां में एक लड़की की गोलीयों से छलनी लाश बरामद

,

   

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के शोपियां ज़िले के दरगड इलाक़े में पुलिस ने शुक्रवार की सुबह एक लड़की की गोलीयों से छलनी लाश बरामद की। यू एन आई को सुत्रों से मालूम हुआ है कि ज़िला शोपियां के दरगड के शेर बाग़ इलाक़े में पुलिस ने शुक्रवार की सुबह एक 25 वर्षीय लाड़की की गोलीयों से छलनी लाश बरामद की। एक पुलिस अधिकारी ने इस घटना की पुष्टि की, संदिग्ध आतंकवादियों ने इशरत मुनीर बट निवासी डांगर पूरा पुलवामा नामी एक लड़की को अग़वा किया और बादमें इस कौशियर बाग़ शोपियां में गोलीयों से भून डाला।

उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में एक केस दर्ज किया गया और अधिक तहक़ीक़ात शुरू की गई हैं। गुरुवार की शाम को एक वीडीयो वाइरल हुआ जिसमें लड़की को गोलीयों से भून डालने से पहले माफ़ी मांगते हुए देखा जा सकता है। बादमें नामालूम बंदूक़ बर्दार लोगों नें उस को नज़दीकी से गोलीयां बरसाते हैं। पुलिस ने वीडीयो का गंभीरता से लिया और इसकी जांच शुरू कर दी।