श्रीलंका ब्लास्ट: आतंकवाद के खिलाफ़ बुर्ज खलीफा टावर ने दिखाई एकजुटता!

,

   

श्रीलंका में रविवार को ईस्टर के मौके पर आत्मघाती बम हमलों में मारे गये लोगों के प्रति एकजुटता दिखाते हुये दुबई की ऐतिहासिक इमारत बुर्ज खलीफा को उस देश के झंडे के रंग वाली रंगीन रौशनी में रौशन किया गया।

https://twitter.com/BurjKhalifa/status/1121437605357346816?s=19

ज़ी न्यूज़ पर छपी खबर के अनुसार, दुनिया में सबसे बड़ी और सबसे अधिक लोकप्रिय गगनचुंबी इमारत को बृहस्पतिवार को श्रीलंका के झंडे के रंग में रौशनी से रोशन किया गया तथा सहिष्णुता एवं सह-अस्तित्व पर निर्मित दुनिया की उम्मीद व्यक्त की गई।


गगनचुंबी इमारत के अधिकारिक ट्वीटर एकाउंट पर एक ट्वीट के मुताबिक, बुर्ज खलीफा श्रीलंका के साथ एकजुटता में रंगा हुआ है। यहां सहिष्णुता और सह-अस्तित्व पर निर्मित दुनिया है। खलीज टाइम्स ने खबर दी है कि बुर्ज खलीफा के अलावा अबू धाबी में प्रमुख स्थानों को भी श्रीलंका के राष्ट्रीय ध्वज के रंग में रंगा गया।

रिपोर्ट में बताया गया है कि द अमीरात पैलेस, शेख जायेद ब्रिज, एडीएनओसी बिल्डिंग, कैपिटल गेट उन इमारतों में शामिल थे जिसे श्रीलंका के राष्ट्रीय ध्वज के रंग वाली रौशनी से रौशन किया गया।

माना जा रहा है कि एक स्थानीय इस्लामी चरमपंथी समूह नेशनल तौहीद जमात के नौ आत्मघाती सदस्यों ने तीन चर्चों और तीन लक्जरी होटलों में विस्फोट किया जिसके बाद श्रीलंका में अभी भी स्थिति अस्थिर बनी हुई है। हमले में 253 लोग मारे गये और 500 से अन्य लोग घायल हो गये।