श्रीलंका ब्लास्ट: एक ही परिवार के इतने लोगों ने खुद को उड़ाया!

,

   

श्रीलंका में ईस्टर संडे पर हुए बम धमाकों की जांच में आए दिन बड़े खुलासे हो रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हमलावरों में देश के करोड़पति मसाला व्यापारी मोहम्मद यूसुफ इब्राहिम के दो बेटे भी शामिल थे। बता दें अब तक मृतकों की संख्या 359 हो गई है और सैकड़ों लोग घायल हैं।

इस करोड़पति व्यापारी के दोनों बेटे इलहाम इब्राहिम और इंसाफ ने कोलंबो में शांगरी-ला और सिनामॉन ग्रांड होटल में नाश्ते के लिए कतार में लगे मेहमानों के सामने खुद को उड़ा लिया था।

रिपोर्ट के अनुसार ये लोग खुद का पारिवारिक सेल चलाते थे और इनकी उम्र 25-30 साल के बीच थी। इसके साथ ही ये दोनों इस्लामिल संगठन नेशनल तौहीद जमात के सदस्य थे। जिसे श्रीलंका सरकार हमलों में शामिल बता रही है।

अभी तक करीब 58 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों के खुद को होटल में उड़ाने के बाद पुलिस ने जांच की। तो पता चला कि एक भाई ने गलत जानकारी मुहैया कराई थी, जबकि दूसरे ने सही। जिसके बाद पुलिस कोलंबो स्थित इनके घर तक पहुंची।

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, पुलिस का कहना है कि जब पुलिस ने उनके घर छापा मारा तो इलहाम इब्राहिम की पत्नी फातिमा वहां मौजूद थी। लेकिन पुलिस की जानकारी मिलने के बाद उसने खुद को उड़ा लिया।

इससे उसके दो बच्चे भी मारे गए। एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि इस घटना में पुलिस के तीन कमांडो की भी मौत हो गई है। इस परिवार का बम धमाकों में बड़ा हाथ माना जा रहा है। गिरफ्तार किए गए लोगों में बहुत से इसी परिवार के हैं।