श्रीलंका ब्लास्ट: चर्च में बिखरी दिखी लाशें, ईसाईयों के लिए सबसे बुरा दिन!

   

श्रीलंका में ईस्टर के मौके पर रविवार को हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में पश्चिम तटीय शहर नेगोम्बो के सेंट सेबेस्टियन गिरजाघर ने भारी तबाही झेली जहां 200 से ज्यादा लोगों की जान गई।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, यहां के एक उच्च पदस्थ पादरी का कहना है कि गिरजाघर की दीवारों पर खून के निशान और शवों के टुकड़े फैले हुए हैं। यहां तक कि गिरजाघर से लगती सड़क की भी यही हालत है।

अधिकारियों ने बताया कि सिलसिलेवार तरीके से तीन गिरजाघरों और तीन पांच सितारा होटलों में हुए धमाकों में रविवार को 207 लोगों की मौत हो गई। दोपहर बाद हुए दो अन्य धमाकों में तीन पुलिसकर्मियों समेत पांच और लोगों की जान चली गई।

श्रीलंकाई मीडिया की खबरों के मुताबिक नेगोम्बो अस्पताल के मुताबिक सेबेस्टियन चर्च से वहां कम से कम 74 मृतकों और 113 घायलों को लाया गया।