श्रीलंका ब्लास्ट: तीन भारतीय नागरिकों की हुई मौत!

,

   

श्रीलंका में रविवार को ईस्टर के दौरान होटलों और चर्चों को निशाना बनाकर किए गए भयावह बम धमाकों में मारे गए लोगों में तीन भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रविवार रात को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, उन्होंने ट्वीट किया कि कोलंबो में भारतीय उच्चायोग ने बताया है कि नेशनल हॉस्पिटल ने तीन भारतीयों की मौत हुई है। इनके नाम लक्ष्मी, नारायण चंद्रशेखर और रमेश है।

हम अन्य जानकारी का पता लगा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, कुछ अन्य भारतीयों के भी मारे जाने की बात कही जा रही है। हालांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है।

गौरतलब है कि रविवार को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के अलावा तटीय शहर नेगेंबो और बट्टिकलोआ में हुए कुल आठ धमाकों में 215 लोगों की मौत हो गई, जबकि 500 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं।