श्रीलंका ब्लास्ट: सरकार ने मरने वालों की संख्या के आकड़ों बदलाव किया!

   

श्रीलंका ने ईस्टर के दिन हुए विस्फोटों में मृतकों की संख्या में गुरुवार को संशोधन किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, ईस्टर के दिन हुए इन विस्फोटों में 359 नहीं बल्कि 253 लोगों की मौत हुई थी।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, प्रशासन ने इससे पहले बताया था कि 9 आत्मघाती हमलावरों ने इन हमलों को अंजाम दिया था, जिसमें 359 लोगों की मौतें हुई और 500 से अधिक घायल हुए थे। ऐसा संदेह किया जा रहा है कि इस हमले में स्थानीय चरमपंथी संगठन नेशनल तौहीद जमात (NTJ) का हाथ है।

हालांकि, अब स्वास्थ्य सेवा के महानिदेशक डॉक्टर अनिल जयसिंघे ने बताया कि पहले वाली संख्या गिनती में गलती होने की वजह से बताई गई थी। उन्होंने कहा कि इस हमले में मृतकों की संख्या लगभग 253 होगी, न कि मीडिया में आई खबरों के अनुसार 359 है।

जयसिंघे ने बताया कि कम से कम 485 घायल लोगों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसी बीच, विदेश मंत्रालय ने बताया कि 11 भारतीय लोगों समेत 40 विदेशी नागरिकों की मौत इस हमले में हुई। आपको बता दें कि ये हमले श्रीलंका के पिछले 10 साल से ज्यादा के इतिहास में सबसे बड़े आतंकी हमले थे।