श्रीलंका ब्लास्ट: सोशल मीडिया पर पुरी तरह बैन, शाम छह बजे से जारी रहेगा कर्फ्यू!

,

   

इस्टर के मौके पर श्रीलंका की राजधानी कोलंबो से सीरियल बम धमाकों की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि इस दौरान 4 चर्चों को निशाना बनाया गया।

बम धमाकों में अबतक 162 लोगों की मौत और 500 से ज्यादा के घायल होने की खबर है। हालांकि घायलों और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन बम धमाकों को लेकर कहा कि इस बर्बरतापूर्ण कृत्य के लिए कोई जगह नहीं है। वहीं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने श्रीलंका में मौजूद भारतीय नागरिकों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

इस हमले के बाद सोशल मीडिया पर पूरी तरह से बैन लगा दिया गया है। बता दें कि 8 धमाकों के बाद फेसबुक, व्हाट्सएप अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं। वहीं शाम 6 बजे से पूरी राजधानी में कर्फ्यू लगेगा। पुलिस की जांच जारी है।

राहत बचाव कार्य भी जारी है। श्रीलंका की सरकार ने रविवार को शाम छह बजे से सोमवार की सुबह छह बजे तक समूचे देश में कर्फ्यू घोषित किया। श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के एक आवासीय परिसर में आठवें विस्फोट की खबर है। श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में चिड़ियाघर के पास एक होटल में एक और विस्फोट हुआ है, जिसमें दो लोगों की मौत हुई है।

कोलंबो पुलिस के मुताबिक 4 चर्च समेत 2 पांच सितारा होटलों को भी निशाना बनाया गया। पुलिस के मुताबिक 8 बजकर 45 मिनट पर पहला धमाका हुआ।

लगातार कई जगहों पर हुए धमाकों की वजह से अफरा-तफरी का माहौल है। बताया जा रहा है कि दमकल विभाग समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है और घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।