संघ की शाखा में जाओ और भारत रत्न बन जाओ- AAP नेता संजय सिंह

,

   

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, प्रसिद्ध संगीतकार-गायक भूपेन हजारिका और भारतीय जनसंघ के नेता व समाजसेवी नानाजी देशमुख को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ प्रदान किया जायेगा। इस ऐलान पर विवाद शुरू हो चुका है।

प्रभात खबर के मुताबिक, आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद संजय सिंह ने ट्वीट किया कि भाजपा की भारत रत्न योजना “एक बार संघ की शाखा में जाओ भारत का रत्न बन जाओ” मज़ाक़ बना दिया भारत रत्न का।

भारत रत्न: स्व.नाना जी देशमुख पूर्व सांसद भाजपा समाजसेवी, स्व.भूपेन हज़ारिका पूर्व MP candidate BJP अद्दभूत गायक, आदरणीय प्रणव दा पूर्व राष्ट्रपति और संघ के कार्यक्रम में शामिल।

अपने अगले ट्वीट में संजय सिंह ने लिखा है कि नेता जी सुभाष चन्द्र बोस, शहीदे आज़म भगत सिंह, डॉ. राम मनोहर लोहिया, स्व. ध्यानचंद को आज तक भारत रत्न नही, नानाजी देशमुख, भूपेन हज़ारिका और आप के 20 विधायकों की सदस्यता रद्द करने का मामला आगे बढ़ाने वाले संघ के प्रशंसक प्रणव दा को भारत रत्न।