सऊदी अरब: बाढ़ ने मचाई तबाही, 12 लोगों की मौत

   

पश्चिमोत्तरी सऊदी अरब में भीषण वर्षा के कारण आने वाली बाढ़ के परिणाम में 12 लोग हताहत और 170 से अधिक घायल हो गये। एपी के अनुसार सऊदी अरब के नागरिक रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि बाढ़ की वजह से तबूक शहर में 10 लोग जबकि पवित्र नगर मदीना और उत्तरी सीमावर्ती क्षेत्रों में एक एक व्यक्ति हताहत हुआ है।

‘parstoday.com’ अभी तक यह पता नहीं चल सका कि यह मौतें कैसे हुई हैं। सिविल डिफ़ेंस फ़ोर्स का कहना था कि उसने जार्डन से मिलने वाले सीमावर्ती क्षेत्र अलजौफ़ सहित बाढ़ ग्रस्त अन्य क्षेत्रों से 270 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है।

बयान में कहा गया है कि मक्का, तबूक और उत्तरी सीमावर्ती क्षेत्रों से भी कई लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। हालिया दिनों में भारी वर्षा के कारण मरुस्थलीय क्षेत्रों में बाढ़ का सामना है जहां स्कूल और शिक्षण संस्थाएं बंद कर दी गयी हैं। सऊदी समाचार पत्र अरब न्यूज़ ने पवित्र नगर मदीना की सड़कों पर बाढ़ के रेले के बहने का वीडियो भी जारी किया किया है।