सऊदी के शाही परिवार पर पहली बार अमेरिकी कोर्ट में चलेगा मुकदमा, ये है पूरा मामला !

,

   

सऊदी अरब के प्रिंस और शासक मुहम्मद बिन सलमान पर अमेरिका के वाशिंगटन डीसी कोर्ट में एक मुक़दमा दर्ज हुआ है। सऊदी प्रिंस सलमान पर आरोप है कि, उन्होंने अपने देश के ख़ुफ़िया विभाग के पूर्व अधिकारी साद अल जाबरी को मारने के लिए सऊदी से विशेष दस्ते, “टाइगर स्क्वाड” को कनाडा भेजा था। इससे सऊदी अरब के शाही परिवार पर इतिहास में पहली बार एक अमेरिकी कोर्ट में मुकदमा चल सकता है।  साद अल जाबरी के ब्रिटेन, अमेरिका आदि देशों की इंटेलिजेंस एजेंसियों के साथ बहुत अच्छे सम्बन्ध हैं। अब इस मुकदमे के कारण सऊदी अरब के संबंध अमेरिका और कनाडा से और खराब होने के कयास लगाये जा रहे हैं। दरअसल सऊदी के इस कदम से कनाडा अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा को ले कर सख्त हो गया है और अमेरिका को एक मुद्दा मिल गया है जिससे वह सऊदी को घेर सके।

साद अल जाबरी पिछले प्रिंस के शासन में सऊदी और पश्चिमी देशों के बीच सम्बन्ध बनाने में एक महत्वपूर्ण कड़ी थे। सऊदी के पुराने प्रिंस मुहम्मद बिन नईफ को हटाकर ही बिन सलमान 2017 में नए प्रिंस बने थे। बिन सलमान के भ्रष्टाचार के राज़ और सऊदी के सशत्र बलों की महत्वपूर्ण जानकारियां साद के पास मौजूद हैं। यही कारण है कि बिन सलमान उन्हें रस्ते से हटवाना चाहते हैं।