सत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी राजनाथ सिंह के खिलाफ़ लड़ सकती हैं चुनाव!

   

अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ यहां से चुनाव लड़ेंगी। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक, पूनम सिन्हा समाजवादी पार्टी के टिकट पर बहुजन समाज पार्टी के समर्थन से इस सीट से चुनाव लड़ेंगी।

कांग्रेस के सूत्रों ने कहा कि पार्टी ने लखनऊ से किसी भी उम्मीदवार को नहीं उतारने और सिन्हा को समर्थन देने का निर्णय लिया है। इससे राजनाथ सिंह और पूनम सिन्हा के बीच सीधे टक्कर होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

सूत्रों ने कहा कि इस संबंध में बात चल रही थी और इसी वजह से दिल्ली में शत्रुघ्न सिन्हा के 28 मार्च को कांग्रेस में शामिल होने का कार्यक्रम टाल दिया गया। कांग्रेस के एक नेता ने कहा, “जितिन प्रसाद लखनऊ से चुनाव लड़ना चाहते थे और लेकिन उन्हें अपने संसदीय क्षेत्र धौरहरा के लिए राजी होना पड़ा।

जिसके बाद सबकुछ स्पष्ट हो गया है और लखनऊ उन सात सीटों में शामिल होगा, जिसके बारे में कांग्रेस ने कहा था कि वह इन सीटों को सपा-बसपा गठबंधन के लिए छोड़ देगी।”