सबरीमाला विवाद: हिंसक प्रदर्शन के बाद बड़े पैमाने पर लोगों को किया गया गिरफ्तार!

   

सबरीमला मंदिर में रजस्वला उम्र की दो महिलाओं के प्रवेश करने के बाद पिछले दो दिनों में दक्षिणपंथी समूहों के हिंसक प्रदर्शनों के सिलसिले में अभी तक 266 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक राज्य में 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं जिसमें 21 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि 334 लोगों के एक समूह को एहतियातन हिरासत में लिया गया। उन्होंने बताया कि हिंदू संगठनों की हड़ताल के कारण राज्य में हुई व्यापक हिंसा के बाद पुलिस ने हिंसक प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए विशेष अभियान ‘ऑपरेशन ब्रोकन विंडो’ चलाया।

कई शहरों में राज्य परिवहन की बसें नहीं चल रही थीं वहीं कुछ प्राइवेट वाहन ही सड़क पर दिखाई दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हिंसा राजनीतिक रूप से फैलाई गई है। सरकार किसी भी रूप में हिंसा बर्दाश्त नहीं करेगी।

साभार- ‘इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉमv