सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के खिलाफ केरल में हो रहे हिंसक प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। माकपा के थालासेरी विधायक एएन शमसीर के घर पर शुक्रवार देर रात बम से हमला किया गया।
इससे पहले भाजपा सांसद वी मुरलीधरन, माकपा के कन्नूर जिला सचिव पी शशि और पार्टी कार्यकर्ता विशक के घरों पर भी बम फेंके गए। हिंसा के आरोप में 1700 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी हुई है और 1108 मामले दर्ज किए गए हैं।
माकपा ने अपने नेताओं के घरों पर हुए हमलों के लिए आरएसएस के स्वयंसेवकों को, जबकि भाजपा ने माकपा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया है।
पुलिस ने बताया कि बाइक सवार अज्ञात लोगों ने उत्तरी केरल के कन्नूर जिले के थलासेरी के पास मदापेडिकायिल में शमसेर के घर पर बम फेंका। इसकी जांच की जा रही है। कुछ लोग राज्य में हिंसा पैदा करके यहां के शांति पूर्ण माहौल को बिगाडऩे की कोशिश कर रहे थे।
आपको बतां दे कि सबरीमाला मंदिर की बरसों पुरानी परंपरा को तोड़ते हुए 50 साल की दो महिलाओं ने भगवान अयप्पा के दर्शन किए। उच्चतम न्यायालय द्वारा सभी उम्र की महिलाओं को मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति देने बाद पहली बार ऐसा हुआ था।
राज्य एक युद्ध क्षेत्र में तब्दील हो चुका है। राइट विंग के सदस्य महिलाओं के मंदिर में प्रवेश करने को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
साभार- ‘पंजाब केसरी’