साध्वी प्रज्ञा की मुश्किलें बढ़ी, दिग्विजय सिंह की रैली में जुटे साधू- संत!

,

   

लोकसभा चुनाव 2019 में पांचवें चरण का मतदान खत्म होने के बाद अब सभी दल छठे चरण के चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। छठे चरण में मध्य प्रदेश की चुनावी लड़ाई काफी दिलचस्प हो गई है।

भोपाल से कांग्रेस के प्रत्याशी दिग्विजय सिंह रोड शो कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह के रोड शो में साधु-संतों का जमावड़ा देखने को मिल रहा है। इश रोडशो में दिग्विजय सिंह के साथ कम्प्यूटर बाबा भी मौजूद हैं।

जागरण डॉट कॉम के अनुसार, दिग्विजय सिंह के रोडशो में पुलिसकर्मियों को सिविल वर्दी में तैनात किया गया है। इस दौरान वहां तैनात सभी पुलिसकर्मी भगवा साफा पहने हुए नदर आ रहे हैं। जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया कि उन्हें रोड शो के दौरान इसे पहने रखने को कहा गया है।

कांग्रेस ने भोपाल से भाजपा की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा के जवाब में साधु-संतों को मैदान में उतारा है। भोपाल से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह मैदान में हैं। यहां दिग्विजय सिंह को कम्प्यूटर बाबा का पूरा साथ मिल रहा है।

कांग्रेस का दावा है कि इस रोड शो में सैकड़ों की तादात में साधु-संत शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि दिग्विजय सिंह के समर्थन में निकाली जा रहे इस रोड शो की कमान भी कम्प्यूटर बाबा ही संभालेंगे। इस दौरान 13 अखाड़ों के साधु-संत इस रोड शो का हिस्सा बनेंगे।