सिंगापुर, 24 अक्टूबर । सिंगापुर में शनिवार को कोरोनावायरस जांच में 14 नए लोग पॉजिटिव पाए गए, जिससे देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 57,965 हो गई है। इसकी जानकारी देश के स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी।
ADVERTISEMENT
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, नए 14 मामलों में से 3 मामले स्थानय हैं, जबकि 11 मामले हाल ही में बाहर से लौटे व्यक्तियों के पाए गए हैं।
इस दौरान कोरोनावायरस से यहां विभिन्न-विभिन्न अस्पतालों से 3 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है, जिससे यहां ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 57,817 हो गई है।
सिंगापुर में कोरोनावायरस से अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें से 15 मरीजों के किसी अन्य कारणों के चलते मौत हो गई है।
Source: IANS
Disclaimer: This story is auto-generated from IANS service.
ADVERTISEMENT