सोनिया, प्रियंका और राहुल गांधी के खिलाफ़ बीजेपी मेनका गांधी को करेगी सामने!

,

   

कांग्रेस की सियासत में प्रियंका गांधी की सक्रियता से बन रहे समीकरणों की काट को भाजपा ने उनकी चाची और पार्टी सांसद मेनका गांधी को सक्रिय करने का फैसला किया है।

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, शुक्रवार को यहां पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में प्रदेश के सियासी समीकरणों पर मनन-मंथन किया गया। इसमें मेनका गांधी को भी बुलाया गया था। बैठक में मेनका गांधी को सोनिया, राहुल और प्रियंका पर हमलावर होने कहा गया।

विचार-विमर्श में प्रदेश प्रभारी जे.पी. नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल भी मौजूद थे।

यह भी कहा गया कि गांधी परिवार से भाजपा नेताओं पर लगने वाले आरोपों का वह ही जवाब देंगी तो भाजपा का संदेश ठीक जाएगा। भाजपा ने राहुल और प्रियंका वाड्रा के मुकाबले प्रदेश में मेनका की सभाएं कराने का भी फैसला किया है।

पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि मेनका गांधी जब कांग्रेस पर हमला बोलेंगी तो राहुल और प्रियंका के लिए बचाव करना मुश्किल होगा। साथ ही मेनका की बात लोगों के दिल व दिमाग में ज्यादा ठीक तरीके से बैठेगी।