सोनू सूद जन्मदिन : बॉलीवुड के सहयोगी, नेता, अभिनेता ने शुभकामनाएं दी

   

मुंबई, 30 जुलाई । बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद गुरुवार को अपना 47 वां जन्मदिन मना रहे हैं, इस मौके पर उनके सहयोगियों, नेता, अभिनेता और फैंस ने बधाई दी।

सोनू सूद के जन्मदिन के मौक पर बॉलीवुड हस्तियों ने बधाई देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।

निमरत कौर ने ट्वीट किया, सोनू सूद को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उन्हें शायद याद भी न हो, लेकिन जब मैं मुंबई में नई थी, तो उन्होंने मेरी यहां के हालातों में ढालने में बहुत मदद की थी।

ईशा गुप्ता ने लिखा, जन्मदिन मुबारक हो सोनू सूद. एक सच्चा आईरन मैन, एक असली हीरो . आपको प्यार और खुशी की शुभकामनाएं। प्यार, आपकी प्रशंसक।

प्रीति जिंटा ने पोस्ट किया, हैप्पी बर्थडे सोनू सूद आपको ढेर सारा प्यार। यूहीं हमेशा आगे बढते रहें और प्रेरित करते रहें। हैशटैग जन्मदिन की शुभकामनाएं।

दीया मिर्जा ने व्यक्त किया, जन्मदिन मुबारक हो सुंदर इंसान। आप हमेशा प्यार और रोशनी फैलाते रहें।

रितेश देशमुख ने ट्वीट किया, स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन के हीरो को जन्मदिन की शुभकामनाएं।

सुनील शेट्टी ने पोस्ट किया, आपको जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं सोनू पा. भगवान आपकी रक्षा करे, आप यूहीं लोगों की मदद करते रहें।.. आपको प्यार ताकत और पॉजिटिव एनर्जी भेज रहा हूं।

तुषार कपूर ने साझा किया, जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं सोनू सूद।

कोरियोग्राफर-फिल्म निमार्ता फराह खान ने पोस्ट किया, मेरे दोस्त और भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं, सरल तरीके से असाधारण कार्य करते रहिए। आपसे प्यार करती हूं। यूहीं गर्व महसूस करवाते रहें।

रैपर बादशाह ने लिखा है, एक अविश्वसनीय व्यक्तित्व को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों की कामना करता हूं।

स्टैंड अप कॉमेडियन कपिल शर्मा ने पोस्ट किया, जन्मदिन की शुभकामनाएं सोनू पाजी, ऐसे ही प्रेरित करते रहें।

अभिनेत्री से नेत्री बनी स्मृति ईरानी ने कहा, हैप्पी का सोनू सूद। हैप्पी बर्थडे। जब आपकी फक्कड़ दोस्त सिर्फ इंस्टा पर विश करे, कृपया आप फूल या केक न भेजें।

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी अभिनेता को शुभकामनाएं देने के लिए ट्विटर का सहारा लिया।

उन्होंने लिखा, सोनू सूद को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। कृपया अच्छे काम को जारी रखें और जरूरतमंद लोगों की मदद करना जारी रखें जैसे आप करते हैं। भगवान आपको लंबी आयु और स्वस्थ जीवन प्रदान करे।

Source: IANS

Disclaimer: This story is auto-generated from IANS service.