सोशल मीडिया से फिर दूर होने जा रहीं परिणीति

   

मुंबई, 28 जुलाई । बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा फिर से सोशल मीडिया डिटॉक्स पर जा रही हैं, यानी कि वह कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से दूरी बनाने जा रही हैं।

परिणीति इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखती हैं, एक दूसरे सोशल मीडिया डिटॉक्स का वक्त हो चला है। जल्द ही आपसे मुलाकात होगी।

यह दूसरी बार है जब परिणीति बिना कोई वजह बताए सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हैं। इससे पहले अप्रैल में उन्होंने कुछ समय के लिए ऐसा किया था।

अभिनय की बात करें, तो उन्हें आने वाले समय में संदीप और पिंकी फरार में देखा जाएगा जिसे दिबाकर बनर्जी द्वारा निर्देशित किया गया है। इसमें अर्जुन कपूर भी परिणीति के साथ नजर आएंगे।

इसके अलावा परिणीति साइकोलॉजिकल थ्रिलर द गर्ल ऑन द ट्रेन के हिंदी रीमेक में भी नजर आएंगी जो रिभु दासगुप्ता के निर्देशन में बनी है। यह इसी नाम से बनी हॉलीवुड फिल्म की आधिकारिक रीमेक है जो साल 2015 में आई पाउला हॉकिन्स की इसी नाम से लिखी गई किताब पर आधारित है। फिल्म में कृति कुल्हारी, अदिति राव हैदरी और अविनाश तिवारी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Source: IANS

Disclaimer: This story is auto-generated from IANS service.