स्पेस वार की तैयारी में जुटा भारत! अगले महीने होगी युद्धाभ्यास की शुरुवात

,

   

नई दिल्ली : मार्च में एंटी सैटेलाइन (ASat) के सफल परीक्षण के बाद भारत अब अंतरिक्ष में युद्धाभ्यास की तैयारी में जुट गया है। भारत अगले महीने पहली बार IndSpaceEx युद्धाभ्यास शुरू करेगा।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार यह अपनी तरह का पहला अंतरिक्ष युद्धाभ्यास होगा। यह अभ्यास मूल रूप से एक टेबल-टॉप वार-गेम होगा। इसमें सेना और साइंस कम्युनिटी के लोग शामिल होंगे। इससे भारत अपनी अंतरिक्ष संपत्तियों की चीन जैसे देशों से सुरक्षा सुनिश्चित कर सकेगा।

इसके साथ ही इससे अंतरिक्ष में सामरिक चुनौतियों के साथ ही अपनी काउंटर स्पेस क्षमताओं के भी आकलन करने में मदद मिलेगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘अंतरिक्ष में सैन्य साजोसामान से लैस हो रहा है। इसके साथ ही यहां भी प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य अपनी मौजूदा अंतरिक्ष के साथ ही काउंटर स्पेस क्षमताओं का आकलन करना है।

यह अभ्यास जुलाई माह के अंतिम सप्ताह में होगा। यह अभ्यास रक्षा मंत्रालय के इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ के तहत होगा।