हाफिज सईद कहे जाने पर इरफान पठान ने दिया करारा जवाब, कहा- कितनी गिर गई है…

, ,

   

कुछ वक्त पहले भारत के पूर्व कोच ग्रेग चैपल के कोचिंग काल को लेकर हरभजन सिंह और युवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना की थी। इसके अलावा कई लोग ऐसा मानते हैं कि टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान का करियर ग्रेग चैपल की वजह से ही खत्म हुआ था। इस पर इरफान पठान ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वो अपने करियर के खत्म होने का दोष चैपल को नहीं देते हैं। अब इरफान पठान के इस बयान को एक निजी चैनल ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया। इस पर कई लोगों ने कमेंट भी किया। ऐसे ही एक कमेंट पर पठान को काफी गुस्सा आया है और उन्होंने इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

ADVERTISEMENT

बता दें कि यूजर ने जो कमेंट किया था उसमें लिखा था कि ‘इरफान पठान अगले हाफिज सईद (आतंकी) बनने के अपने मंसूबों को छिपा नहीं पा रहे हैं। यह काफी खराब बात है।’

ADVERTISEMENT

पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी इरफान पठान इस कमेंट से बेहद आहत हुए और उन्होंने इसका स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, ‘इस ट्वीट का क्या कनेक्शन है। ये कुछ लोगों की मानसिकता है। हम कहां पहुंच चुके हैं? शर्मनाक और घटिया। इसे बदलने की जरूरत है।’

इरफान पठान ने जब अपना दर्द सोशल मीडिया पर शेयर किया तो उन्हें फैंस का साथ मिला। फैंस ने पठान को सलाह दी कि उन्हें ऐसे कमेंट्स पर ध्यान ना देते हुए अपना काम करते रहना चाहिए और फैंस उनके साथ खड़े हैं। इरफान पठान अक्सर बड़े मामलों में अपने विचार साझा करते रहते हैं।

ADVERTISEMENT