हैदराबाद: गोदाम में 16 साल की लड़की के साथ युवक ने किया बलात्कार, हुआ गिरफ्तार!

,

   

हैदराबाद: एक जघन्य अपराध में एक युवक ने 16 वर्षीय एक लड़की का यौन उत्पीड़न किया। उसने एक गोदाम में वारदात को अंजाम दिया।

तेलंगाना टुडे में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी की पहचान बासवाराजू के रूप में की गई है जिसकी उम्र 25 वर्ष है। वह लड़की के घर के पास ही रहता था।

मामले के विवरण के अनुसार, उसने लड़की से दोस्ती करने के बाद अपराध किया। 11 जुलाई को, वह लड़की को गोदाम में ले गया और फिर उसके साथ बलात्कार किया।

बाद में, पीड़िता ने अपनी मां के सामने ही आपबीती सुनाई। विवरण जानने के बाद, पीड़िता की मां ने अमीनपुर पुलिस से संपर्क किया और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने बसवाराजू के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।