हैदराबाद : न्यूज चैनल में काम करने वाली लड़की ने प्यार में असफल होने पर की आत्महत्या

,

   

हैदराबाद : प्यार में असफल एक लड़की ने घर में पंखे से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। यह घटना गांधी नगर पुलिस थाना क्षेत्र में घटी। एसआई मल्लेश ने बताया कि सिद्दीपेट क्षेत्र के पय्यावुला रामुलु की बेटी पी कल्याणी ने एक न्यूज चैनल में काम किया। कल्याणी ने उसी संस्था में काम करने वाले शिवा नामक लड़के से प्यार किया। दो साल से दोनों का प्रेमसंबंध बना रहा।

सिद्दीपेट में हाल ही में कल्याणी ने लड़के से शादी करने को कहा। इस पर उस लड़के ने शादी करने से इनकार कर दिया। इससे वह मानसिक रूप से असंतुलित हुई। घर जब कोई नहीं था, तब उसने पंखे से फांसी लगा कर आत्महत्या की।

कल्याणी के आत्महत्या की जानकारी मिलते ही गांधी नगर पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव पोस्टमार्टेम के लिए अस्पताल भेज दिया। मंगलवार को उस्मानिया अस्पताल में पोस्टमार्टेम के बाद शव परिवार के सदस्यों को सौंपा गया। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि कल्याणी की मौत के लिए शिवा जिम्मेदार है।

<