हैदराबाद: प्रदर्शनी मैदान में आग लगने से कई दुकानें जलकर खाक!

   

शहर के प्रदर्शनी मैदान में बुधवार की रात भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि दम घुटने के कारण कम से कम दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ स्टॉल भी जलकर खाक हो गए।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर दकमल की गाड़ियां भेजी गईं। ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के आपदा प्रतिक्रिया बल को भी काम में लगाया गया।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के मुताबिक, पता चला है कि एक स्टॉल में आग लगी थी जिसके बाद यह दूसरे स्टॉल तक फैल गई। इसकी वजह से वहां आए लोगों के बीच दहशत फैल गई।

अखिल भारतीय औद्योगिक प्रदर्शनी ‘नुमाइश’ की शुरुआत एक जनवरी को हुई थी। यह प्रदर्शनी 45 दिनों तक चलेगी। हर साल यहां अपना स्टॉल लगाने देश के कोने कोने से लोग आते हैं।