हैदराबाद: सोशल मीडिया पर एक महिला के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में हैदराबाद साइबर क्राइम सेल ने भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
साइबर अपराध पुलिस के अनुसार, सामाजिक कार्यकर्ता थिरुविपति ने भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद के खिलाफ अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने के लिए शिकायत दर्ज की थी।
कथित तौर पर आजाद ने काजल हिंदुस्तानी नाम की एक महिला पर टिपण्णी की थी। पुलिस ने आईपीसी की धारा 67 आईटी अधिनियम और धारा 509 के तहत मामला दर्ज किया है।