हैदराबाद: मूसी नदी के किनारे दिखा मगरमच्छ, मचा!

, ,

   

पुराने शहर के पुरानापुल में मूसी नदी के किनारे मगरमच्छों के दिखने से हलचल मच गई। हैदराबाद और उसके आसपास के इलाकों में पिछले दो दिनों से लागातार भारी बारिश हो रही है।

 

साक्षी समाचार पर छपी खबर के अनुसार, इसी क्रम में कल हुई भारी बारिश से दो मगरमच्छ बह कर आ गए। स्थानीय लोगों द्वारा वन्यजीव संरक्षण कर्मचारियों को सूचित करने के बाद पुलिस और नेहरू चिड़ियाघर के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे।

 

वे मगरमच्छ को पकड़ने के कार्य में लग गए। अधिकारियों का मानना ​​है कि हिमायत सागर से बाढ़ के पानी में मगरमच्छ बह कर आ गए होंगे।

 

जैसे ही यह खबर फैली कि आस-पास के इलाकों के कई लोग मगरमच्छ की एक झलक पाने के लिए उस इलाके का चक्कर लगाने लगे। भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

 

तेलंगाना राज्य भारी बारिश और बाढ़ से परेशान है। वहीं दूसरी ओर नदियां और तालाब बाढ़ के पानी से लबालबा भरे हैं। जलाशय भी पूरी तरह भर गए हैं।

 

आपको बता दें तेलंगाना में बुधवार को भारी बारिश हुई। इसके चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्रदेश में 5 लोगों की मौत हो गई है। लगभग सभी नदी नाले उफान पर हैं।

 

अनेक गांवों में यातायात बाधित हो गया। कई गांवों में मकान और सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। सबसे अधिक बारिश नागरकर्नूल जिले के तेलकलपल्ली में 22.06 सेमी हुई है।