हैदराबाद : बंजारा हिल्स एक प्रमुख होटल में रेव पार्टी का आयोजन करने पर पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस को जानकारी मिली थी कि बंजारा हिल्स में एक होटल में रेव पार्टी का आयोजन किया गया। जानकारी के आधार पर हैदराबाद पुलिस ने होटल पर छापा मारा।
रेव पार्टी में कुल आठ लोग शामिल हुये थे। इनमें चार लड़के और चार लड़कियां शामिल थीं। लड़कियों में एक लड़की यूक्रेन की थी। ये सभी ने एक होटल में कमरा बुक कराया और हंगामा शुरू कर दिया।
बीते दिनों जुबली हिल्स में रेव पार्टी का आयोजन करने वाला व्यक्ति, बंजारा हिल्स में रेव पार्टी का आयोजन करने में मुख्य सूत्रधार बताया जा रहा है। आपको बता दें कि कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर जारी नियमावली का उल्लंघन कर देर रात में रेव पार्टी का आयोजन किया गया। इससे जुड़े सेक्शन के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।