100 भारतीय मछुआरों को पाकिस्तान ने रिहा किया!

   

पाकिस्तान ने भारत के 100 मछुआरों को रिहा कर दिया है। पाकिस्तान की सरकार ने सदभावना का प्रदर्शन करते हुए 100 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया जो समुद्री सीमा पार करके पाकिस्तानी जल क्षेत्र में प्रविष्टि हो गए थे।

पार्स टुडे डॉट कॉम के अनुसार, कराची की लांढी जेल से रिहाई पाने वाले 100 भारतीय मछुआरों को कैंट स्टेशन से बिज़नेस एक्सप्रेस द्वारा लाहौर पहुंचाया जा रहा है।

जिन क़ैदियों को सदभावना के तहत पाकिस्तान ने रिहा किया है वह दो साल से कराची जेल में थे जिन्हें समुद्री सीमा का उल्लंघन करने के मामले में गिरफ़तार कर लिया गया था।

उल्लेखनीय है कि जेल से 360 भारतीय मछुआरों को रिहा करने का आदेश जारी हो चुका है जिन में 100 मछुआरों को रिहाई दी गई है जबकि अन्य 160 मछुआरों को जारी महीने ही रिहा कर दिया जाएगा।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता डाक्टर मुहम्मद फ़ैसल ने 5 अप्रैल को भारत से भी सार्थक जवाब की आशा जताते हुए कहा था कि पाकिस्तानी जेलों में बंद 260 भारतीय नागरिकों की रिहाई जारी महीने में चार महीनो में हो जाएगी। उन्होंन कहा था कि पाकिस्तान भारत के 360 क़ैदियों को रिहा करेगा। इनमें 355 मछुआरे और शेष पांच आम नागरिक हैं।

दूसरी ओर भारत में एक दुखद घटना यह हुई कि वहां क़ैद पाकिस्तानी मछुआरे को जेल के भीतर क़त्ल कर दिया गया जिसका शव पाकिस्तानी अधिकारियों को दिया गया जिसके बाद 6 अप्रैल को उसे दफ़्न कर दिया गया।