मुस्लिम युवकों से जबरन जय श्रीराम के नारे लगवाने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

,

   

असम के बारपेटा जिले में मुस्लिम युवकों से जबरन जय श्रीराम के नारे लगवाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बारपेटा के एसपी रॉबिन कुमार ने द संडे एक्सप्रेस को बताया, ‘के देबोजीत डेका को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 295 ए, 120 बी और 325 के तहत केस दर्ज किया गया है। ये धाराएं धार्मिक भावनाओं को अपमानित करने, आपराधिक साजिश रचने, दुश्मनी को बढ़ावा देने और गंभीर चोटों से संबंधित हैं।

पुलिस के मुताबिक, गुवाहाटी में रहने वाले डेका नाम के एक शख्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें मुस्लिम युवकों से जबरन जय श्रीराम के नारे लगवाए जा रहे थे। वीडियो पर कमेंट किया गया था कि बारपेटा जिले के ’राम सैनिक ‘ंदा पाकिस्तान जिंदाबाद के बोलने वालों को ध्यान में रखते हुए। पुलिस ने बताया कि डेका ने वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। हालांकि, यह जांच की जा रही है कि क्या डेका भी उन लोगों में शामिल था, जिन्होंने मुस्लिम युवकों पर हमला किया था। पुलिस अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है।

सोशल मीडिया पर मंगलवार (18 जून) रात पोस्ट किए गए वीडियो में औटो रिक्शा पर सवार मुस्लिम युवकों को रोकते हुए दिखाया गया। साथ ही, रिश्तन जय श्रीराम और भारत माता की जय के नारे लगवाए गए थे। घटना के वक्त ऑटो में सवार 8 युवकों में से एक अशरफुल इस्लाम (19) ने द संडे एक्सप्रेस को बताया, घटना ‘यह घटना मंगलवार रात लगभग 9 बजे हुई। हमने जोनिया से बारपेटा रोड स्थित रेलवे स्टेशन जाने के लिए ऑटो किया था।

रास्ता में 15-20 लोगों ने हमें रोका और हमारा नाम पूछे। जब उन्होंने पता लगाया कि हम मुस्लिम हैं तो वे चिल्लाने लगे कि हमें जय श्रीराम कहना होगा। ”

अशरफुल ने बताया, ‘फ जब आप वीडियो देखोगे तो आपको पता लगा कि हम लोगों में से एक जय श्रीराम कह रहे थे। इस तरह के लोगों ने उसे धोखा दिया। उन्होंने ऐसा कहा के लिए जबर्दस्ती की। वीडियो का कुछ हिस्सा एडिट कर दिया गया है, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान जिंदाबाद कहने के लिए भी कहा है। इसके लिए हमने इनकार कर दिया। घटना के वक्त मैंने एक टोपी पहन रखी थी, जिस पर भारत लिखा था। मैंने उन्हें बताया कि हम हिंदुस्तान से प्यार करते हैं। उसने हमें पाकिस्तान जिंदाबाद कहने के लिए धमकाया और हमारे साथ मारपीट की। इसके बाद उन्होंने हमें पाकिस्तान मुर्दाबाद कहा। इस दौरान मेरी आंख पर चोट लग गई थी। ”

जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो ऑल असम माइनॉरिटी स्टूडेंट्स यूनियन (AAMSU) और नॉर्थ-ईस्ट माइनॉरिटीज स्टूडेंट्स यूनियन (NEMSU) ने पुलिस से शिकायत की। बारपेटा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस सांसद अब्दुल खलीक ने भी पुलिस से कार्रवाई करने की बात कही। डेका ने फेसबुक पर खुद को असम राम सेना संगठन का संस्थापक बताया है। बारपेटा के अडिशनल पीके काकती ने द संडे एक्सप्रेस को बताया कि मामले की जांच होने से पहले वह किसी भी संगठन के खिलाफ टिप्पणी नहीं करेंगे।