112 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों का एलान, कादर खान को मरणोपरांत

,

   

राष्ट्रपति ने 112 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की। इसमें 4 पद्मविभूषण, 14 पद्मभूषण, और 94 पद्मश्री पुरस्कार शामिल हैं। लोकगायिका तीजन बाई, जिबूती के राष्ट्रपति इस्माइल उमर गुलेह, लेखक बलवंत मोरेश्वर पुरंदरे और एलएंडटी के चेयरमैन एएम मिलक को भारत के दूसरे सवोर्च्च सम्मान पद्म विभूषण से नवाजा जाएगा।

इसरो के वैज्ञानिक नंबी नारायण, पूर्व लोकसभा डिप्टी स्पीकर करिया मुंडा, अभिनेता मोहनलाल, दिवंगत पत्रकार कुलदीप नैयर, बछेंद्री पाल और सांसद हुकुमदेव नारायण समेत 14 लोगों को पद्म भूषण।

दिवंगत अभिनेता कादर खान, मनोज वाजपेयी, सुनील छेत्री, प्रभुदेवा, क्रिकेटर गौतम गंभीर, शंकर महादेवन और बजरंग पूनिया समेत 94 लोगों को पद्म श्री सम्मान।