तेलंगाना: 12 विधायकों का टेस्ट कोविड-19 पोजिटिव आया!

, ,

   

सोमवार से शुरू हो रहे विधानसभा के मानसून सत्र से पहले की गई कोरोना टेस्टिंग के दौरान 12 लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

 

साक्षी समाचार पर छपी खबर के अनुसार, विधायकों, विधानसभा कर्मचारियों, पुलिसकर्मी और पत्रकारों सहित 650 से अधिक लोगों का कोरोना वायरस टेस्टिंग किया गया। इनमें 12 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये।

 

आपको बता दें कि सरकार ने कोविड-19 टेस्ट सभी विधायकों, कर्मचारियों और अन्य लोगों के लिए अनिवार्य किया गया था। जिन लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आती है, उन्हें मात्र विधानसभा सत्र में जाने/भाग लेने की अनुमति दी जाएगी।

 

इसी क्रम में बीते कुछ दिनों से विधानसभा परिसर में रैपिड एंटीजन टेस्ट आयोजित किये गये। टेस्टिंग की रिपोर्ट संबंधित व्यक्तियों के सेलफोन नंबर पर भेज दिये गये हैं।

 

विधानसभा सत्र के दौरान आगंतुकों और विधायकों के निजी कर्मचारियों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। मंत्रियों के साथ केवल एक या दो कर्मचारियों को जाने की अनुमति दी जाएगी।

 

अधिकारियों ने थर्मल स्क्रीनर और सेनिटाइजर डिस्पेंसर लगाने के साथ सभी एहतियाती उपाय किये हैं। इसके अलावा सभी को कोरोना महामारी के चलते मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है।

 

सभी विधायक और एमएलसी को ऑक्सीमीटर, मास्क, सेनिटाइजर और अन्य आवश्यक मेडिकल युक्त किट की आपूर्ति की जा रही हैं। मीडिया कर्मचारियों के आने-जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

 

पत्रकारों को विधानसभा के लॉबी में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही मीडिया प्वाइंट भी बंद कर दिया गया है।