नाबालिग लड़की से रेप करने के इल्ज़ाम में 14 साल का लड़के को पुलिस ने हिरासत में लिया!

, ,

   

उत्तर प्रदेश के घाटमपुर इलाके से एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दस साल के बच्ची के साथ रेप की घटना हुई। आरोप 14 साल के एक किशोर पर नगा है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

 

हिन्दुस्तान लाइव पर छपी खबर के अनुसार, आरोपी और पीड़िता दोनों एक ही गांव है। घाटमपुर के सीओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि , रविवार को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किए जाने के बाद आरोपी को किशोर सुधार गृह भेज दिया गया।

 

अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार की दोपहर को रिंद नदी के पास लड़की मवेशियों को चराने के लिए ले गई थी, तभी लड़के ने लड़की को पकड़कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

 

घर वापस लौटने के बाद लड़की ने अपने परिवार के सदस्यों को पूरी बात बताई, जिसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने लड़की को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा और रिपोर्ट में दुष्कर्म होने की पुष्टि के बाद पुलिस ने लड़के को हिरासत में ले लिया।

 

लड़के को पीड़िता के परिवार वालों सहित ग्रामीणों ने भी जमकर पीटा। सर्किल अधिकारी ने कहा, “भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

साभार- हिन्दुस्तान लाइव