नाबालिग लड़के को अधेर उम्र की महिला से हो गया प्यार, फिर…?

   

हाल ही में अपराध का एक मामला अहमदाबाद से सामने आया है। इस मामले में जो हुआ है वह सुनकर आपके होश उड़ सकते हैं। इस मामले में सामने आई खबरों के मुताबिक गुजरात के अहमदाबाद में रहने वाली एक महिला ने साल 2016 में अपने पति से तलाक ले लिया और वह अपने 13 साल के बेटे के साथ अकेले रहती थी।

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, महिला को चार साल पहले भावनगर निवासी एक 15 साल के लड़के से प्यार हो गया और दोनों के बीच रिश्ता बढ़ता गया और प्यार परवान चढ़ता गया।

वहीं चार साल तक दोनों के बीच अच्छा रहा लेकिन जब वह लड़का 19 साल का हो गया और महिला से शादी की जिद्द करने लगा तो महिला घबरा गई और वह उससे भागने लगी।

वहीं महिला ने लड़के के शादी के प्रस्ताव पर भी कोई जवाब नहीं दिया और महिला ने लड़के के घर वालों से मिलकर उन्हें सब बताना चाहा लेकिन लड़के ने मिलने से मना कर दिया और शादी की जिद्द पर अड़ा रहा।

वहीं अंत में जब महिला नहीं मानी तो युवक ने महिला को धमकी देना शुरू कर दी और लड़के ने कहा कि अगर महिला उससे शादी नहीं करेगी तो वह उसकी हत्या कर देगा।

वहीं उस लड़के से बचने के लिए महिला अपने मायके चली गई, लेकिन वहां भी उसने महिला का पीछा नहीं छोड़ा और अंत में अपने प्रेमी से परेशान होकर महिला ने पुलिस में शिकायत दायर करवाई। इस मामले में अब उस आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।